फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव को प्रशासन ने कसी कमर

तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव को प्रशासन ने कसी कमर

Sat, 05 May 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव को प्रशासन ने कसी कमर
नई टिहरी। 25 से 27 मई तक होने वाले टिहरी महोत्सव के सफल आयोजन को जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में टिहरी विधायक धन सिंह नेगी और डीएम सोनिका ने कहा कि महोत्सव राष्ट्रीयस्तर का होगा, जिसमें साहसिक खेलों के अलावा टिहरी की स्मृतियों की प्रदर्शनी, पेंटिंग, योगा, शास्त्रीय गायन, लेजर और लाइट शो के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि कोटी कालोनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूरिस्ट गंतव्य बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। कहा कि सीएम की घोषणा के अनुरूप वहां पर अवस्थापना विकास किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाया कि महोत्सव के नाम पर केवल धन को ठिकाने लगाया गया, जबकि महोत्सव का उद्देश्य टिहरी झील में व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु करना है। टिहरी झील के विकास के लिए 1200 करोड़ का प्रोजेक्ट एडीबी ने केंद्र सरकार को भेजा है। कोटी से नई टिहरी के लिए बनने वाले रोपवे की 36 करोड़ की डीपीआर तैयार हो गई है। वहीं गंगा संग्रहालय बनने से ऐतिहासिक धरोहरों को पुनर्जीवित किया जाएगा। डीएम सोनिका ने बताया कि महोत्सव में प्रत्येक इवेंट के लिए न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार बेबी असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, प्रशिक्षु एसडीएम अपूर्वा, अनुसूया नौटियाल, रामलाल नौटियाल, दिनेश डोभाल, विक्रम कठैत, विजय कठैत, गोपीराम चमोली, उदय रावत, अबरार अहमद, असगर अली, मनोज नकोटी, रजनी बहुगुणा, सोनू सजवाण, कलम पुनेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed