{"_id":"5aec94f54f1c1b9c098b82f9","slug":"152545406820-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश
Updated Fri, 04 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर के छात्रों की पहल पर आयोजित उमंग कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और भाषण से महिला जागरूकता का संदेश दिया गया।
शुक्रवार को बादशाहीथौल स्थिति खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी विमला गुंज्याल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। घरेलू व अन्य किसी प्रकार की हिंसा होने पर महिलाओं को बेहिचक पुलिस की मदद लेनी चाहिए। राजकीय बालिका इंटर कालेज चंबा की प्रधानाचार्य अंजली चंदोला ने कहा कि महिलाओं को भी अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में शेडो नाटक टीम की ओर से ‘नो मोर रेप’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अलंकार सुमन, शक्ति जोशी, धीरज कौशल, प्रदीप सकलानी, अनिल रमोला, पवनेश कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो