{"_id":"5aec94e24f1c1b87028b80f5","slug":"152545404920-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग देवता की डोली जाएगी बदरीनाथ धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग देवता की डोली जाएगी बदरीनाथ धाम
Updated Fri, 04 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़/ नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के अटाली गांव से नाग देवता की डोली छह मई को बदरीनाथ धाम जाएगी। धाम में स्नान करने के बाद डोली भगवान बदरी विशाल के दर्शन करेगी।
नाग देवता मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद उनियाल और जीतराम जोशी ने बताया कि प्रति तीन वर्ष बाद नाग देवता की डोली भगवान बदरीनाथ धाम दर्शनों के लिए जाती है। धाम से लौटने के बाद अटाली गांव में डोली की पूजा-अर्चना की जाएगी। इधर, रानीचौरी के सौड़ में नवनिर्मित कांलिका मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। तीन दिन चले धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य सुनील उनियाल, द्वारिका प्रसाद और गिरिजा प्रसाद ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ देवी की प्राण प्रतिष्ठा की। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष टीकाराम बहुगुणा, सुशील बहुगुणा, राकेश, ललिता प्रसाद, लीलानंद, सरिता, ममता आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो