फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   डीपीएस स्कूल को मिला अपना भवन

डीपीएस स्कूल को मिला अपना भवन

Fri, 04 May 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डीपीएस स्कूल को मिला अपना भवन
नैनबाग (टिहरी)। पांच वर्षों से ग्राम पंचायत के कृषि बीज भंडार में संचालित देवांशी पब्लिक स्कूल को लंबे अर्से बाद अपनी छत नसीब हो पाई है। शुक्रवार को स्कूल के नए भवन का राउंड टेबल इंडिया संस्था के अध्यक्ष गुनीत सिंह राजन, सचिव अनुभव गैरा और गौरवदीप सिंह ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवांशी पब्लिक स्कूल भवन के लोकार्पण मौके पर स्कूल के संस्थापक और पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने बताया कि वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद क्षेत्र में स्कूल की स्थापना की गई थी। उस वक्त नैनबाग क्षेत्र में कोई भी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल नहीं था। गत पांच वर्षों से स्कूल का संचालन ग्राम पंचायत के कृषि बीज भंडार में किया जा रहा था। बताया कि स्कूल में बच्चों को पठन-पाठन के साथ खेल और योग से जोड़ने के बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राउंड टेबल इंडिया के अध्यक्ष गुनीत सिंह राजन ने बताया कि डीपीएस स्कूल ने क्षेत्र के गरीब छात्रों के सर्वागिण विकास के साथ ही उन्हें खेल, संस्कृति, योग और कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर प्रशांत कोचर, मानिक कपूर, श्रावन ओबरॉय, आयुष वासु, अभिनव, मानव कपूर आदि उपस्थित रहे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed