फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बीडीसी बैठक की सूचना न मिलने पर सदस्यों ने जमकर काटा हंगामा

बीडीसी बैठक की सूचना न मिलने पर सदस्यों ने जमकर काटा हंगामा

Fri, 04 May 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक की सूचना न मिलने पर सदस्यों ने जमकर काटा हंगामा
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक हंगामेदार रही। बिना पूर्व सूचना के बैठक आयोजित करने पर सदस्यों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। हालांकि बाद में ब्लॉक प्रमुख के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। बैठक में उरेडा विभाग के अधिकारियों के उपस्थित न होने पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने सीडीओ से उरेडा विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन चमोली और सुरेंद्र रावत ने कहा कि उन्हें बीडीसी बैठक के संबंध में ब्लॉक कार्यालय की ओर से अधिकारिक तौर पर सूचना नहीं दी गई। आनन-फानन में बैठक आयोजित होने के कारण सदस्य सदन में बिना तैयारी कर पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख पंवार ने सदस्यों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में होने वाली बैठक के संबंध में एक सप्ताह पूर्व ही सभी प्रधानों और सदस्यों को बीडीसी बैठक का एजेंडा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुलाब सिंह रावत और मनवीर नेगी ने कहा कि दशज्यूला पट्टी के दर्जनों गांवों में पिछले दो माह में गुलदार ने एक दर्जन पशुओं को मार दिया है, लेकिन वन विभाग मुआवजा नहीं दे रहा है। जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल ने पिछले माह बिजली तारों के करंट से झुलसे मरोड़ गांव के तीन छात्रों को ऊर्जा निगम की ओर से मुआवजा न मिलने पर रोष जताया। प्रधान हरिभजन पंवार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जालसी में दो छात्रों पर दो शिक्षक हैं। मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती होनी चाहिए। ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह पंवार ने पालीगाड़, थत्यूड़-बंगसील मोटर मार्ग पर डामरीकरण मानकों के अनुरूप न होने का मामला उठाया। संचालन बीडीओ जयपाल ने किया। इस मौके पर तहसीलदार डीएस भंडारी, बीईओ रमेश पंवार, प्रधान पृथ्वी रावत, सुमन नेगी, अमरेंद्र बिष्ट, सोबत सिंह रावत, सुभाष पंवार, सोबत सिंह कैंतुरा, उपेंद्र पुंडीर व महावीर चमोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed