फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   लंबगांव पहुंचने पर जगदीशिला डोली यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

लंबगांव पहुंचने पर जगदीशिला डोली यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Fri, 04 May 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव पहुंचने पर जगदीशिला डोली यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
लंबगांव (टिहरी)। बाबा विश्वनाथ जगदीशिला की डोली यात्रा लंबगांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ढोल-दमाऊ और फूल-मालाओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ जगदीशिला से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद यिा। यहां से यात्रा रजाखेत के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

उत्तरकाशी से शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ जगदीशिला की डोली यात्रा लंबगांव शहीद स्मारक पर पहुंची। डोली यात्रा के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। रथ यात्रा के संयोजक और पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि 27 दिन तक चलने वाली यात्रा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के सैकड़ों गांवों का भ्रमण करेगी। यात्रा का समापन आगामी 24 मई को भिलंगना ब्लॉक के विशोन पर्वत निलाछाड़ में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर होगा। कहा उत्तराखंड में धार्मिक तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह यात्रा पिछले 19 वर्षों से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, देवी सिंह चौहान, खुशहाल सिंह, गंगा चौहान, राजेश रावत, जसवीर कंडियाल, महानंद राणा, दयाल सिंह बिष्ट, भान सिंह नेगी, केशव रावत, डीएल शाह, मोहन लाल शाह आदि उपस्थित रहे। बड़कोट, नंदगांव, टिपरी, देवलसारी महादेव, जाखणीधार होते हुए यात्रा रात्रि विश्राम के लिए पेटब गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed