{"_id":"5aeb482f4f1c1b61098b7aad","slug":"152536887811-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम और बाल विकास मंत्री के हाथों टैबलेट पाकर खुशी से झूमी आईशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम और बाल विकास मंत्री के हाथों टैबलेट पाकर खुशी से झूमी आईशा
Updated Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा में 90 प्रतिशत अंकों के साथ विकास खंड भिलंगना में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सरस्वती विद्या मंदिर चमियाला की छात्रा आइशा जयाड़ा को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने टैबलेट व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत बीते दिन देहरादून में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आइशा ने बताया कि वह सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती है। उसके दादा इंद्र सिंह जयाड़ा भी सेना में थे। सेवा काल के दौरान ही दादा सियाचीन ग्लेशियर ऑपरेशन मेघदूत में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। आइशा मूल रूप से कीर्तिनगर विकास खंड के नौडा गांव निवासी है। उसके पिता बलवंत सिंह जायड़ा वर्तमान में बाल गंगा महाविद्यालय में कार्यरत हैं। आइशा के सम्मानित होने पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त मैठाणी, डा. डीएस भंडारी, चंद्र किशोर मैठाणी, राजेश नेगी, हरीश रावत, डीपी मैठाणी ने खुशी जाहिर की।