{"_id":"5ae9f3ba4f1c1b87098b771e","slug":"152528172116-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी बस्ती में सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी बस्ती में सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक
Updated Wed, 02 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा विधायक ने जीरो ब्रिज से सटे चोपड़ा गांव में चौपाल लगाकर अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उनके साथ सहभोज किया। उन्होंने कहा कि गांव में सिंचाई और बिजली जल्द बहाल की जाएगी।
मंगलवार एक मई की रात को टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने सहभोज कार्यक्रम के तहत चोपड़ा गांव में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भोजन किया। विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर टिहरी बांध प्रभावित चोपड़ा गांव में 116 परिवार रहते हैं, लेकिन गांव के लोग बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर हैं। विधायक ने हौज-गूल बनाने के लिए 12 लाख देने की घोषणा की। प्रधान नीतू देवी ने गांव में लो-वोल्टेज की समस्या बताई। इस मौके पर प्रमुख बेबी असवाल, मंडल अध्यक्ष उदय रावत, विनोद बिष्ट, अमर सिंह, नरेंद्र बिष्ट, जबर सिंह गुनसोला, धन सिंह, जय सिंह, चैत सिंह आदि मौजूद थे।