फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   झुमरियासौड़ के लोगों ने एक माह में बना दी दो किमी सड़क

झुमरियासौड़ के लोगों ने एक माह में बना दी दो किमी सड़क

Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
झुमरियासौड़ के लोगों ने एक माह में बना दी दो किमी सड़क

विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में सड़क सुविधा से वंचित झुमरियासौड़ नामे तोक के लोगों ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए एक माह में पांच लाख रुपये की लागत से दो किमी सड़क बना दी। ग्रामीणों ने सड़क के लिए काटी गई अपनी उपजाऊ जमीन का मुआवजा भी नहीं लिया है।

अखोड़ी गांव में झुमरिया नामे तोक में 150 परिवार रहते हैं, वहां सड़क नहीं होने से लोगों को पैदल ही नापना पड़ रहा था। वर्षों से सड़क की चाह पाले ग्रामीणों के सपनों को साकार करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने 14 मार्च को अखोड़ी में आयोजित जिला पंचायत का बजट सत्र में झुमरियासौड़ तक सड़क बनानो के लिए पांच लाख रुपये देने का भरोसा दिया था। धनराशि मिलने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने 16 मार्च को सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया। वर्षों से सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर एक माह में ही गांव तक दो किमी हल्का वाहन मार्ग तैयार कर दिया। सड़क बनाने में पांच लाख रुपये ही खर्च आया है। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपनी उपजाऊ भूमि दान स्वरूप भेंट करते हुए कोई मुआवजा नहीं लिया है। क्षेत्र में ग्रामीणों के इस जज्बे की सराहना की जा रही है। सड़क कटने के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने पूजा-अर्चना कर सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि काम लंबा खीचने वाले अधिकारियों और सड़क निर्माण में विवाद पैदा करने वालों को झुमरियासौड़ के लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर प्रधान सरोप सिंह, विक्रम कुंवर, बुद्धि सिंह महर, गुड्डू घणाता, बलवीर नेगी, मुकेश राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed