{"_id":"5ae35c4d4f1c1b5c098b6d23","slug":"15248497422-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने यातायात के नियमों का पालन करने की शापथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने यातायात के नियमों का पालन करने की शापथ ली
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/चंबा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत राजकीय आदर्श विद्यालय में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा छह की लक्ष्मी, स्लोगन में कक्षा आठ की दीपशिखा और चित्रकला में कक्षा सात के सुनील मुंडा प्रथम स्थान पर रहे। सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल पैन्यूली, वीरेंद्र राणा, गौतम, इंद्रदेव और नंदा आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर चंबा में जीजीआईसी, चिल्ड्रंस एकेडमी, स्वामी विवेकानंद एकेडमी, मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी, नवयुग स्कूल, नगर पालिका और परिवहन विभाग ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जागरूकता रैली निकाली। डीईओ (बेसिक) एसएस बिष्ट, संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योतिशंकर मिश्र और पालिका ईओ एसपी जोशी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार, बीईओ एसएस चौहान, मीना तिवाड़ी, विजेंद्र सिंह रावत, जयपाल सिंह रावत, अमित गुसाईं, कुलदीप सिंह पुंडीर और आशा सिल्सवाल आदि मौजूद थे। थत्यूड़ में राजकीय मॉडल इंटर कालेज के छात्रों ने बाजार में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसके सहगल, सुमेरचंद पंवार, राजकुमार वर्मा, रामाश्रय पांडेय और विजयमोहन गौड़ आदि मौजूद थे।