फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कार दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत, एक घायल-GARHWAL

कार दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत, एक घायल-GARHWAL

Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत, एक घायल-GARHWAL

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सिंडीकेट बैंक की नई टिहरी शाखा के प्रबंधक की मौत हो गई और स्टेट बैंक का एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मी को श्रीदेव सुमन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की वजह चलती कार का अचानक बंद होना बताया जा रहा है।
सोमवार सुबह देहरादून से नई टिहरी आ रही कार साढ़े नौ बजे के लगभग ताछला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नई टिहरी स्थित सिंडीकेट बैंक में प्रबंधक पद पर कार्यरत हिमांशु बर्तवाल (27) पुत्र भजन सिंह निवासी बंजरावाला (देहरादून) की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा एसबीआई नई टिहरी का कर्मचारी सौरभ गौनियाल (35) पुत्र सतीश चंद्र निवासी शांति विहार अजबपुर (देहरादून) घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी आरके सकलानी और जाजल चौकी प्रभारी राजेंद्र असवाल 108 के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव और घायल को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के दडाकोटी गांव निवासी बैंक प्रबंधक बर्तवाल मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। हादसे में उनकी मौत की खबर से स्थानीय लोग गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed