{"_id":"5ad38c374f1c1b63098b49f0","slug":"152381343312-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सड़क निर्माण पर बिफरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सड़क निर्माण पर बिफरे ग्रामीण
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। डांग तल्ला, डांग मल्ला, जौलंगी गांव के लोगों ने लोनिवि चंबा पर सुल्याधार-वाल्खाखाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं करने का आरोप लगाया है। डामरीकरण कार्य की जांच करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को डांग तल्ला में प्रदर्शन किया।
लोनिवि चंबा इन दिनों सुल्याधार-वाल्खाखाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य करवा रहा है। डांग तल्ला, डांग मल्ला, जौलंगी, कोटी, सेलुर, हुणखाल के ग्रामीणों ने सड़क डामरीकरण का कार्य मानकों के अनुरूप न करने का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप उन्होंने डांग तल्ला में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन भेजकर सड़क पर हो रहे डामरीकरण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में शुभम बडोनी, अरविंद बडोनी, प्रशांत बडोनी, मुरलीधर, चिंतामणी, योगेश बडोनी, महानंद, जयदेव आदि शामिल रहे। इस संबंध में लोनिवि चंबा के एई अशोक कुमार नौटियाल का कहना है कि मानकों के अनुरूप ही डामरीकरण कार्य किया जा रहा है।