{"_id":"5ad38c184f1c1b5d098b4ac3","slug":"152381340216-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता और धनराज के गीतों पर झूमने को मजबूर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीता और धनराज के गीतों पर झूमने को मजबूर हुए दर्शक
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। शहीद हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा के छात्रसंघ समारोह में लोक गायिका संगीता ढौडियाल और गायक धनराज के गीतों ने दर्शकों को झूमने को मजबूर किया। समारोह में विभिन्न गतिविधियों में बेहतर स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
रविवार को आयोजित महाविद्यालय अगरोड़ा के छात्रसंघ समारोह का प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। कहा कि छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम हो रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित थपलियाल ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की। लोक गायक धनराज ने कमली बांद, बृजा छोरी, सरम्येली सोना और लोक गायिका संगीता ढौडियाल ने नंदा देवी के जागर से लेकर चंदना मेरू पहाड़ ऐजा, मेरू सौंज्डिया समेत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर प्राचार्य डा. जानकी पंवार, खुशी लाल, रामन रावत, मनीष चौहान, कैलाश राणा, मेहरबान सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह, राहुल गैरोला, टीकम रावत आदि मौजूद थे।