{"_id":"5acf93fb4f1c1bbb3d8b4c9b","slug":"152355327815-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम आदर्श इंटर कॉलेज और सुविधाएं कुछ भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम आदर्श इंटर कॉलेज और सुविधाएं कुछ भी नहीं
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में आदर्श जैसी कोई भी सुविधाएं छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध नहीं है। शिक्षकों की कमी और सुविधाओं के अभाव में अभिभावक बच्चों को कॉलेज में प्रवेश दिलाने से कतरा रहे हैं। इस वर्ष विद्यालय में कक्षा छह में एक भी दाखिला नहीं हुआ है।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष लाखीराम उनियाल की अध्यक्षता में पीटीए की बैठक हुई, जिसमें अभिभावकों ने कहा कि वे दो वर्षों से लगातार एनसीसी खोलने और प्रयोगशाला के लिए उपकरण और फर्नीचर देने की गुहार शासन-प्रशासन से लगाते आ रहे हैं। प्रधानाचार्य सीएल सोनकर ने बताया कि नए सत्र में कक्षा सात में सिर्फ तीन छात्र हैं। कक्षा छह में एक भी बच्चे का प्रवेश न होना चिंता का विषय है। बैठक में गोपाल खंडूड़ी, राकेश खंडूरी, विनोद रतूड़ी, बृजेश खंडूरी, प्रेम सिंह गुसाईं, अवतार सिंह पुरुषोड़ा आदि उपस्थित रहे।