{"_id":"5acf93e84f1c1b573e8b4d1c","slug":"15235532591-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र बदलने से छात्र नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र बदलने से छात्र नाराज
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल को श्रीदेव सुमन विवि का प्राइवेट परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर छात्रों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। छात्रों का कहना है कि दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के आपसी झगड़े का खामियाजा छात्र-छात्राओं का भुगतना पड़ रहा है। विरोध स्वरूप छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति और एसआरटी परिसर के निदेशक का पुतला फूंका।
बृहस्पतिवार को छात्र एसआरटी परिसर गेट पर एकत्रित हुए। वहां पर उन्होंने गढ़वाल और श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा प्राइवेट परीक्षा फार्म भरते समय छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र का नाम एसआरटी परिसर बादशाहीथौल भरवाया गया है, जब परीक्षा का समय नजदीक आया तो विवि प्रशासन ने बादशाहीथौल से परीक्षा केंद्र बदलकर पीजी कॉलेज नई टिहरी कर दिया। ऐन वक्त पर परीक्षा केंद्र बदले जाने से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुतला फूंकने वालों में सुशील रावत, जयेंद्र रावत, बृजेश खाती, हिमांशु रावत, राहुल बिजल्वाण, पवन बिजल्वाण, प्रदीप सजवाण, अनिल लेखवार, अमन सजवाण, अभिषेक नेगी, विपिन बिजल्वाण, जगमोहन सिंह व अमित आदि उपस्थित रहे।