{"_id":"5acf93e44f1c1b563e8b4ce8","slug":"1523553256421-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार 21 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में करेंगे शिकरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार 21 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में करेंगे शिकरत
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल ने प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। 21 अप्रैल को कक्षा छह में प्रवेश के लिए होने वाले परीक्षा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी, जिसमें पांच हजार 21 छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे। परीक्षा हेतु आफ लाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भेजे गए हैं, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने नजदीक जन सेवा केंद्र (सीएससी) से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रतापनगर ब्लाक के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय इंटर कालेज लंबगांव, भिलंगना के जीआईसी घुमेटीधार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज घनसाली, जाखणीधार के जीआईसी जाखणीधार, थत्यूड़ (जौनपुर) के जीआईसी, जीजीआईसी थत्यूड़, चंबा के पीआईसी बौराड़ी, फकोट के जीआईसी नरेंद्रनगर, देवप्रयाग के जीआईसी हिंडोलाखाल और कीर्तिनगर के जीआईसी कीर्तिनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य एसके तिवारी ने बताया कि आफ लाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी संबंधित बीईओ कार्यालय से और आनलाइन वाले अभ्यर्थी अपने नजदीकी जन सेवा केंद्रों से प्रवेश पत्र मिलने शुरू हो गए हैं। किसी भी असुविधा के लिए छात्र-छात्राएं दूरभाष नंबर-8755491543, 9411576609, 01379-267617 पर संपर्क कर सकते हैं।