{"_id":"5acf93e14f1c1b683d8b4c73","slug":"152355325211-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ के छात्रसंघ वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य और जौनसारी तथा जौनपुरी गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने समारोह का बहिष्कार किया। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन पर समारोह आयोजन के लिए उन्हें विश्वास में न लेने का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़ और ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार ने किया। पूर्व विधायक रांगड़ ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। छात्रों को राजनीति के बजाय सबसे पहले अपना भविष्य देखना चाहिए।
इससे पहले छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल बधानी, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र कंडारी, अमित रावत और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने समारोह का बहिष्कार किया। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा समारोह में अतिथियों को आमंत्रित करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने उनकी राय नहीं ली। इधर, महाविद्यालय प्राचार्य सतपाल सिंह सहानी ने कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारियों की बैठक में अतिथियों के नामों पर सहमति के बाद समारोह आयोजन की तिथि निर्धारित की गई थी।