{"_id":"5acf930f4f1c1b683d8b4c70","slug":"15235530422-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को दी स्टार्ट अप इंडिया की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को दी स्टार्ट अप इंडिया की जानकारी
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहुंची स्टार्ट अप यात्रा वैन ने चलचित्रों व एलसीडी के माध्यम से युवाओं को सरकारी नौकरी की तरफ भागने की बजाय स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया।
यात्रा वैन के संयोजक योगेंद्र सिंह नेगी ने कहा डिप्लोमा लेकर सिर्फ सरकारी नौकरियों की राह न ताक कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं। कहा कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्टार्ट अप इंडिया से सहयोग लेकर रोजगार चुने या समूह बनाकर उद्योग, धंधे के तरफ आगे बढ़े। कहा कि योजना के तहत युवाओं को 11 लाख 20 हजार कि मदद अलग-अलग किश्तों में दी जा रही है। प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा और शेखर प्रकाश ने स्टार्ट अप यात्रा वैन का स्वागत किया। इस मौके पर महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, हुकम सिंह, अरुण नेगी, राजेंद्र गुसाईं, सुंदर सिंह रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो