{"_id":"5ace3fd34f1c1b833d8b48f1","slug":"152346619810-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर क्षेत्र में पैंय्यां रोपण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र में पैंय्यां रोपण अभियान शुरू
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। कंक्रीट के शहर को हराभरा करने के लिए टिहरी विधायक ने वन विभाग के सहयोग से नगर क्षेत्र में पय्यां (पदम) पौध रोपण अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन को स्वस्थ बनाया जा सकता है। इसके लिए बांज, बुरांश, काफल और चौड़ी पत्ती की पौधरोपण कर शहर का सुंदरीकरण किया जाएगा।
विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि नई टिहरी शहर को हराभरा करने के लिए यह अभियान की शुरूआत है। आने वाले समय में नगर क्षेत्र की खाली जगहों पर पय्यां, बुरांश, देवदार और बांज का पौधरोपण किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को देखते हुए हर नागरिक को पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। सीडीओ आशीष भटगांई और डीएफओ डा. कोको रोसे ने भी पौधरोपण पर जोर दिया। इस मौके पर प्रमुख बेबी असवाल, रेंज अधिकारी आशीष डिमरी, शरत सिंह नेगी, आरपी कुड़ियाल, लक्की शाह आदि मौजूद थे।