{"_id":"5ace3fa94f1c1b803d8b4952","slug":"15234661543-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज खानापूर्ति साबित हुआ ब्लॉक दिवस, एक भी शिकायत दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज खानापूर्ति साबित हुआ ब्लॉक दिवस, एक भी शिकायत दर्ज नहीं
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। प्रचार-प्रसार के अभाव में बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस महज खानापूर्ति साबित हुआ। ब्लॉक दिवस में एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई। अधिकारी दो घंटे तक फरियादियों की राह ताकते रहे, लेकिन जब फरियादी नहीं पहुंचे तो अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
बुधवार को एसडीएम फिंचा राम चौहान की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस आयोजित किया गया, लेकिन एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। शिक्षा, सिंचाई, समाज कल्याण, जल संस्थान, बाल विकास और पशु पालन विभाग के अधिकारी लाव लस्कर के साथ ब्लॉक दिवस में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। जनप्रतिनिधि जेेपी जोशी, हीरामणी सेमवाल, एमएस पंवार, मीना देवी, अब्बल सिंह, भगवान सिंह का कहना है कि उन्हें ब्लॉक दिवस की जानकारी किसी ने नहीं दी, जिससे वे नहीं आ पाए। एसडीएम फिंचा राम और बीडीओ बीपी रिंगोडी का कहना है कि सुबह से बारिश होने से जनप्रतिनिधि शिकायत दर्ज करने नहीं पहुंचे। विगत माह से ब्लॉक दिवस मनाया जा रहा है।