{"_id":"5ace3f8f4f1c1b533e8b48e2","slug":"15234661311917-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 साल बाद मिली साइंस की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 साल बाद मिली साइंस की मान्यता
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। चंद्रबदनी नैखरी महाविद्यालय को 17 साल बाद विज्ञान वर्ग की मान्यता मिल गई है। बीएससी में पांच विषयों में 30-30 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। आगामी जुलाई में होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
चंद्रबदनी नैखरी में महाविद्यालय की स्थापना 2001 में हो गई थी। महाविद्यालय में अब तक बीए और एमए पीजी में राजनीति शास्त्र, हिंदी और भूगोल विषय की कक्षाएं संचालित होती है। महाविद्यालय में वर्तमान में 284 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय को विज्ञान वर्ग की मान्यता न होने के कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बीएससी के लिए 60 किमी दूर श्रीनगर या नई टिहरी का रुख करना पड़ता था।
क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी की पहल पर गत वर्ष प्रदेश सरकार के निर्देश पर श्रीदेव सुमन विवि ने विज्ञान वर्ग की मान्यता के लिए चंद्रबदनी नैखरी महाविद्यालय की पैनल रिपोर्ट तैयार की थी। विधायक कंडारी ने बताया कि चार अप्रैल को कुलाधिपति के सचिव रविनाथ रमन ने चंद्रबदनी नैखरी महाविद्यालय को विज्ञान वर्ग की मान्यता देने का शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय में 30-30 सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिली है। प्राचार्य डा. एसके शर्मा ने बताया कि विज्ञान वर्ग की मान्यता मिलने पर महाविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार किया जाना जरूरी है। विज्ञान संकाय की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध है, लेकिन प्रयोगशाला की स्थापना करना जरूरी है।