{"_id":"5acceef54f1c1bbb3d8b45f2","slug":"152337996115-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज अभियान में टीम भावना से कार्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज अभियान में टीम भावना से कार्य करें
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए टीम भावना से कार्य करने की जरूरत है, जिससे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंच सके।
ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ 14 अप्रैल को किया जाएगा। पांच मई तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा और ग्राम स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। नमामी गंगे के तहत नदी घाटी क्षेत्रों में चयनित 32 ग्राम पंचायतों के आठ हजार परिवारों में कूड़ा निस्तारण, पानी की निकासी आदि का कार्य किया जाएगा। 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जएगा। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस मनाते हुए महाविद्यालयों में गोष्ठी और अन्य शिक्षण संस्थाओं में चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी। 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना के अंतर्गत अच्छे आवास बनाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस के रूप में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दो मई को किसान कल्याण दिवस मनाया जाएगा। पांच मई को आजीविका दिवस के तहत स्वयं सहायता समूह, बैंकर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं, एनजीओ को आजीविका प्रोत्साहन में सहयोग दिया जाएगा।