{"_id":"5ac8fc554f1c1bce618b602d","slug":"152312124114-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने ऑडिशन में दी शानदार प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने ऑडिशन में दी शानदार प्रस्तुतियां
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में यूनिवर्सिटी यूथ क्लब की ओर से उल्लास कार्यक्रम के तहत आयोजित ऑडिशन में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी, जिसमें 40 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन श्रीनगर में होने वाले विवि स्तर के फाइनल ऑडिशन के लिए हुआ।
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के परिसर के तीनों कैंपसों में यूनिवर्सिटी यूथ क्लब की ओर से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके तहत शुक्रवार शाम को एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में करीब 70 छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्य, क्विज, पेंटिंग, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा समेत में कई अन्य प्रतियोगिताओं का ऑडिशन दिया। 12 से 14 अप्रैल तक श्रीनगर में होने वाली ऑडिशन के फाइनल के लिए करीब 40 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। यूनिवर्सिटी यूथ क्लब के संयोजक दीपक बिष्ट ने बताया कि युवाओं की प्रतिभाओं को मौका देने के लिए 10 वर्षों से ऑडिशन करवाए जा रहे हैं। बताया कि फाइनल ऑडिशन का सीएम शुभारंभ कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। संचालन धीरज कौशल ने किया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अलंकार सुमन, आदर्श भट्ट, राजेश गुसाईं, पवन लाल, रविराज, प्रियंका, दिनिका आदि मौजूद थे।