फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा श्रीदेव सुमन विवि-compat

तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा श्रीदेव सुमन विवि-compat

Fri, 06 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा श्रीदेव सुमन विवि-compat

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर विवि के कुलपति तीसरी आंख के माध्यम से नजर रख सकेंगे। इसके लिए विवि के प्रशासनिक भवन, परिसर कार्यालय, डाटा सेंटर और गोपन विभाग में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरों के विवि के कुलपति के मोबाइल से सीधा जुड़ा होने के कारण देहरादून से भी अधिकारी-कर्मचारियों की निगरानी की जा सकेगी।

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत के पास उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी है, ऐसे में देहरादून कार्यालय से श्रीदेव सुमन विवि के कामकाज की निगरानी करना विवि के कुलपति के लिए चुनौती बना हुआ था। कई बार श्रीदेव सुमन विवि के कर्मचारियों के अपनी कुर्सी छोड़कर इधर-उधर घूमने निकल जाने के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब विश्वविद्यालय में पूरी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, परिसर कार्यालय, परीक्षा हॉल, डाटा सेंटर और गोपन विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य पूरा हो गया है। विवि में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों को विवि के कुलपति के मोबाइल से कनेक्ट किया गया है, जिससे कुलपति अपने मोबाइल फोन से भी विवि के कामकाज को सीधे देख सकेंगे।
विज्ञापन


इनका क्या है कहना-
विवि में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा हो गया है। इससे सुरक्षा और विवि के कामकाज की मॉनीटरिंग में मदद मिलेगी।
-डा. यूएस रावत, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed