फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कोटीकालोनी में 25 से 27 मई को होगा टिहरी महोत्सव

कोटीकालोनी में 25 से 27 मई को होगा टिहरी महोत्सव

Thu, 05 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कोटीकालोनी में 25 से 27 मई को होगा टिहरी महोत्सव
टिहरी महोत्सव की तैयारियां हुई शुरू
विज्ञापन

गढ़वाल कमिश्नर ने कोटी पहुंचकर झील क्षेत्र का निरीक्षण किया
कोटीकालोनी में 25 से 27 मई को होगा महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
नई टिहरी।
कोटीकालोनी में आगामी 25 से 27 मई तक प्रस्तावित टिहरी साहसिक खेल एवं पर्यटन महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त दिलीप जावलकर ने कोटी पहुंचकर झील क्षेत्र का निरीक्षण किया और महोत्सव की तैयारियों पर जिलाधिकारी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव में अधिक से अधिक पर्यटकों को टिहरी झील की ओर आकर्षित करने के प्रयास किए जाएं।

गढ़वाल आयुक्त ने कोटीकालोनी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आयोजकों से कहा कि महोत्सव के दौरान स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए स्टॉल लगवाएं और पर्यटकों को टिहरी की ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी देने के लिए फोटो गैलरी लगाने की भी व्यवस्था करें। पर्यटन विभाग को गंगा आरती के लिए उचित स्थान चिह्नित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि महोत्सव के दौरान पर्यटकों के लिए 100 टेंट प्रस्तावित किए गए हैं। महोत्सव में योग, पैराग्लाइडिंग, पर्वतारोहण, राफ्टिंग, वाटर स्कीइंग और जेट स्कीइंग प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। कार्यक्रम में देश के बड़े कलाकारों के साथ ही उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी बिमला गुंज्याल, सीडीओ आशीष भटगांई, टीएचडीसी के महाप्रबंधक केपी सिंह, निदेशक अवस्थापना (एडीबी) एम पुरुषोत्तम, संयुक्त निदेशक पर्यटन विवेक चौहान, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed