फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   रक्तदान से दूसरों को मिलता है जीवन: हरभजन सिंह

रक्तदान से दूसरों को मिलता है जीवन: हरभजन सिंह

Thu, 05 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान से दूसरों को मिलता है जीवन: हरभजन सिंह
लंबगांव (टिहरी)। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पहली बार लंबगांव में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रक्तदान करने के लिए शिविर में 130 लोगों ने पंजीकरण किया। इसमें से 88 लोगों ने रक्तदान कर जीवन बचाने का संदेश दिया। रक्तदाताओं को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जीआईसी राजकीय इंटर कालेज लंबगांव के प्रांगण में बृहस्पतिवार को आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह और पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, लंबगांव ब्रांच प्रमुख देवी सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर किया। जोनल इंचार्ज सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इसके माध्यम से हम परोक्ष रूप से किसी दूसरे व्यक्ति को जीवनदान देते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को साल में दो बार आवश्यक रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। कहा कि मिशन के सहयोग से अब तक देशभर में करीब 9 लाख यूनिट रक्तदान किया जा चुका है जो एक वर्ल्ड रिकार्ड है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि रक्तदान महादान है। लोगों को इसमें बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवता को पूर्ण करने का कार्य निरंकारी मिशन बखूबी कर रहा है। ब्रांच प्रमुख देवी सिंह पंवार ने कहा कि लंबगांव क्षेत्र में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इससे इस क्षेत्र का भाग्य भी उदय होगा। जिला पंचायत सदस्य उदय रावत ने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र में मिशन के लोग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के मंडल महामंत्री धनवीर नेगी, सब्बल सिंह राणा, धूम सिंह रांगड़, मनोहर कुड़ियाल, सब्बल सिंह चौहान, रमेश रमोला, कुंदन सिंह रावत, दिलवर पंवार, कल्याण सिंह नेगी, देव सिंह नेगी, सिरजात सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे। इससे पहले संत निरंकारी मिशन की ओर से लंबगांव बाजार में रक्तदान जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। थाना लंबगांव के पुलिस कर्मियों ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में 130 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इसमें से 88 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर में इनका रहा सक्रिय सहयोग
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के डा. आशीष जैन, पीआरओ गौरव सिंह रावत, वरिष्ठ तकनीशियन आदित्य सिंह रावत, संजय कौल, भूपेंद्र, रणधीर, भरत चौहान, संजय, नरेश, विक्रम, जीआईसी लंबगांव के प्रधानाचार्य विजयपाल रावत आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल इंचार्ज ने सत्संग में दिया गुरु ज्ञान
लंबगांव। जीआईसी लंबगांव के मैदान में आयोजित सत्संग समारोह में संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा कि मिशन लोगों में ज्ञान का प्रकाश फैला रहा है। युवाओं को भी सत्संग से जुड़ना चाहिए। संस्कारवान बनकर ही समाज और देश की सेवा की जा सकती है। ब्रांच प्रमुख देवी सिंह पंवार ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मिशन के अलावा अमर उजाला फाउंडेशन समाज हित में कई उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। ऊषा कुड़ियाल, पुष्पा भट्ट और इंद्रा नकोटी ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed