फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   गोष्ठी में किसानों को आय बढ़ाने के बताए तरिके

गोष्ठी में किसानों को आय बढ़ाने के बताए तरिके

Thu, 05 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी में किसानों को आय बढ़ाने के बताए तरिके
नई टिहरी। चंबा ब्लाक के चोपिडयालगांव में उद्यान विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में किसानों की आय दोगुनी करने के तरीके समेत सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया कि सरकार ने प्रगतिशील किसानों को पाली हाउस निर्माण से लेकर फसल बीमा और बीज भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चोपिडयालगांव में आयोजित गोष्ठी में विधायक धन सिंह नेगी ने उद्यान विभाग के दो लाख 43 हजार की लागत से निर्मित प्रगतिशील किसान खुशीराम, मंगलानंद डबराल के दो पॉली हाउस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों केे आर्थिक उन्नयन के लिए हर संभव सहायता दे रही है। कहा कि इन पॉली हाउसों के निर्माण में सरकार ने 80 फीसदी सहायता दी है। पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए किसानों को नगदी फसलों पर भी बीमा की सुविधा से लेकर बीज समेत अन्य तकनीकी सहयोग भी दे रही है। उन्होंने विधायक निधि से सुविधायुक्त शीत कक्ष बनाने की भी घोषणा की। जिला उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के ओर से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। मौके पर अपर उद्यान अधिकारी डीएस नेगी, सचल दल प्रभारी सीमा उनियाल, प्रधान मदनलाल डबराल, सत्यानंद थपलियाल, उदय तड़ियाल, मोहमद नाजिर, जयप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed