फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भाजपा की छवि धूमिल टाल रही चुनाव

भाजपा की छवि धूमिल टाल रही चुनाव

Thu, 05 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की छवि धूमिल टाल रही चुनाव
नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसमें पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाए जाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा अपनी कमजोर स्थिति को देखते हुए चुनाव पीछे खिसका रही है। उसके बाद कांग्रेसियों ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष को समय से पहले हटाने पर प्रदेेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पूतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आम सहमति से ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी एकजुटता से कार्य करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल विफल रहा है, जिससे भाजपा निकाय चुनाव में जीतने की स्थिति में नहीं है। इसीलिए वह चुनाव पीछे धकेल रही है। कांग्रेस ने सहकारी दुग्ध संघ अध्यक्ष को समय से पहले पद से हटाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर यहां चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, दर्शनी रावत, देवेंद्र नौडियाल, नरेंद्र रमोला, शांति प्रसाद भट्ट, खुशीलाल, राकेश राणा, साब सिंह सजवाण, सोबन सिंह नेगी, प्रणिता बडोनी, पंकज रतूड़ी, राजेंद्र डोभाल, ज्योति भट्ट, पदम सिंह कुमाईं, महावीर उनियाल, लक्ष्मी थलवाल, ममता उनियाल, शकुंतला नेगी, लखपति पोखरियाल, शांति शाह, कुशला भट्ट, मोहनी रावत, संगीता नौटियाल, मीना पुंडीर और गीता सजवाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed