{"_id":"5abd1ded4f1c1bd4618b45ae","slug":"152234365811-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखौटा नृत्य की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखौटा नृत्य की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का छात्र संघ वार्षिक समारोह संपन्न हो गया। लोक गायक धनराज और साथी कलाकारों ने लोक गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर युवाओं को झूमने पर मजबूर किया। मुखौटा नृत्य की प्रस्तुति सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही।
टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, परिसर निदेशक प्रो.आरसी रमोला, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद छात्र जिम्मेदार नागरिक बनते हैं और यहीं से देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का निर्णय लेते हैं। कहा ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने पर कामयाबी जरूर मिलती है। खेल मैदान के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए तीन लाख की धनराशि देने की घोषणा की। परिसर निदेशक प्रो. रमोला ने परिसर की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया परिसर के छात्र-छात्राओं ने बालीबाल, कबड्डी प्रतियोगिता में राष्टीय स्तर पर प्रतिभाग कर विवि का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले छात्रों की ओर से प्रस्तुत मुखौटा नृत्य सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा। जौनपुरी, जौनसारी लोक गीत और नृत्य की दर्शकों ने सराहना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष अलंकार सुमन, सचिव बृजेश खाती बिजेंद्र धनोला, अनुसूइया नौटियाल, मनोज नकोटी, डा. जेडीएस नेगी, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने किया।