{"_id":"5abd1dda4f1c1bd3618b458d","slug":"15223436491-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग से झुलसी वृद्धा की स्थिति खतरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग से झुलसी वृद्धा की स्थिति खतरे से बाहर
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के कागडा गांव के जंगल में बुधवार शाम को लगी आग पर वन विभाग और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है। जंगल में आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है।
वन दरोगा बालकृष्ण सिल्सवाल ने बताया कि आग लगने की सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से रात में ही आग पर काबू पा लिया गया था। बुधवार शाम को जंगल में आग लगने से कागडा गांव की 75 वर्षीय वृद्ध महिला बचूली देवी झुलस गई थी। ग्रामीणों की मदद से महिला को उपचार के लिए रात बेलेश्वर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बचूली देवी को हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया था। लेकिन परिजन महिला को दून अस्पताल लेकर गए हैं। महिला की खतरे से बाहर बताई जा रही है।