{"_id":"5abbce364f1c1b582a8b45f7","slug":"152225772320-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अप्रैल को नए सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित करेंगा विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात अप्रैल को नए सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित करेंगा विवि
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल मंडल के राजकीय महाविद्यालयों को संबद्धता देने के लिए श्रीदेव सुमन विवि ने कवायद तेज कर दी है। सात अप्रैल को देहरादून में होने वाली प्रवेश समिति की बैठक में विवि प्रशासन सत्र 2018-19 शैक्षणिक कैलेंडर घोषित करेगा। सेमेस्टर सिस्टम के अनुरूप पाठ्यक्रमों का निर्धारण करने के लिए विवि ने विषय विशेषज्ञों की सब कमेटियों का गठन कर लिया है।
एचएनबी गढ़वाल विवि से राजकीय महाविद्यालय डिएफिलेट होने के बाद अब श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हो गए हैं। आगामी जुलाई माह से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों में विवि प्रशासन जोर-शोर से जुट गया है। विवि ने सभी राजकीय महाविद्यालयों और स्ववित्त पोषित कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। सेमेस्टर सिस्टम के अनुरूप पाठ्यक्रमों का निर्धारण करने की कवायद तेज हो गई है। संस्कृत और माइक्रो बायोलॉली पाठ्यक्रम सब कमेटी की बैठक हो चुकी है।
विवि के कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि 7 अप्रैल को देहरादून विवि कैंप कार्यालय में प्रवेश समिति की बैठक होगी। प्रवेश समिति की बैठक के बाद नए शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर घोषित कर दिया जाएगा। नए सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष में 10 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद है।