फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चंबा शहर की पेयजल किल्लत जल्द होगी दूर:नेगी

चंबा शहर की पेयजल किल्लत जल्द होगी दूर:नेगी

Tue, 27 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा शहर की पेयजल किल्लत जल्द होगी दूर:नेगी
नई टिहरी। टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि दशकों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे चंबा शहर की समस्या जल्द दूर होगी। कहा कि सरकार ने चंबा की पेयजल योजना के पुनर्गठन को स्वीकृति दे दी है। कहा कि नई टिहरी शहर में हुनमंतराव कमेटी सिफारिशों के तहत निशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने का प्रकरण कैबिनेट में शामिल होगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि जिले में 4451 बस्तियां गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है। 13 डेस्टिनेशन के तहत नई टिहरी को विकसित किया जाएगा। जिला अस्पताल में सीएम की घोषणा के बाद एक करोड़ की डिजिटल मशीन स्थापित हो गई है। 182 करोड़ प्रदेश में हैंडपंपों के रख-रखाव के बजट के सापेक्ष टिहरी को 37 लाख का प्राविधान किया गया है। कहा कि जो कार्य टिहरी विस में 15 सालों में नहीं हुए, उन्हें पांच साल में पूरा करेंगे। संस्कृति विभाग को रिकार्ड 49 करोड़ का बजट दिया है। इससे कोटी कालोनी में गंगा संग्रहालय बनेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री विनोद रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, अनुसूया नौटियाल, रामलाल नौटियाल, नरेश नेगी, गोपीराम चमोली, सतवीर पुंडीर, अबरार अहमद, अनीता कंडियाल, विद्या नेगी, भुवनेश्वरी उनियाल, मनोज नकोटी, विजय कठैत, उदय रावत, प्रभु लाल सकलानी, कुसुम चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed