{"_id":"5aba7bcd4f1c1b27088b75bd","slug":"15221710909-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे परियोजना में छोटे कस्बों की बनाएं डीपीआर: भटगांई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे परियोजना में छोटे कस्बों की बनाएं डीपीआर: भटगांई
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने स्वजल परियोजना के तहत संचालित नमामि गंगे और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा लेते हुए धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने बीडीओ को नमामि गंगे की डीपीआर और शौचालय प्रोत्साहन राशि का वितरण एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को आयोजित बैठक में बताया गया कि नमामि गंगा योजना के तहत पहले चरण में 32 ग्राम पंचायतें जो गंगा किनारे स्थित हैं की डीपीआर बनाई गई थी। गांव में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य किए जाने हैं। कार्य के लिए पहली किस्त जारी हो चुकी है, जबकि दूसरी जल्द जारी हो जाएगी। 25 नई ग्राम पंचायतों की डीपीआर तैयार हो गई है। सीडीओ आशीष भटगांई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छोटे-छोटे कस्बों में आधारभूत सुविधाएं मुहैय्या करवाई जाएं। स्वजल कर्मियों की विभिन्न कार्यों में धीमी प्रगति पर सीडीओ ने कार्य पद्धति में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर स्वजल परियोजना प्रबंधक सतीश नौटियाल, बीडीओ चंबा मान सिंह राणा, प्रतापनगर कीर्ति सिंह पंवार, जाखणीधार वीर सिंह राणा, घनसाली बिजेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।