{"_id":"5aad4ef14f1c1bbf088b5d01","slug":"152130762411-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीसी में पुलिस उपाधीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीसी में पुलिस उपाधीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। लोक सेवा आयोग से चयनित 18 पुलिस उपाधीक्षकों का एक साल का आधारभूत प्रशिक्षण शनिवार से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर में शुरू हो गया। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पुलिस उपाधीक्षकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए डीजीपी रतूड़ी ने कहा कि पुलिस सेवा सम्मानित पेशा है। इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों का हित जुड़ा होता है। लोगों को समय पर न्याय मिले इस दिशा में कार्य करना होगा। मित्रता की भावना से जनता के बीच संवाद कायम करना चाहिए।
प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी ने कहा कि पुलिस सेवा में रहकर ही जनता के बीच राज्य सरकार का प्रथम प्रतिनिधित्व करने का दायित्व होता है, इसलिए प्रशिक्षण को सही तरीके से प्राप्त करते हुए लक्ष्य हासिल करें। पुलिस उपाधीक्षकों का 11 माह का प्रशिक्षण नरेंद्रनगर पीटीसी में और एक माह का प्रशिक्षण एटीसी हरिद्वार में कराया जाएगा। आधारभूत प्रशिक्षण के दौरान व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार, देहरादून, टिहरी जनपदों में भेजा जाएगा। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक अपराध और कानून दीपम सेठ, पीटीसी के प्रधानाचार्य एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक जीएस मार्तोलिया, एसएसपी टिहरी बिमला गुंज्याल, उप प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह, सैन्य सहायक विजेंद्र दत्त डोभाल, प्रतिसार निरीक्षक सुशील रावत, मनीष जसवाल, संजय चौहान, आरबी चमोला, चंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।