{"_id":"5aabfc6e4f1c1bae758b5b3c","slug":"15212209647-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेनियम वोटरों को सम्मानित करेंगा युवा मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेनियम वोटरों को सम्मानित करेंगा युवा मोर्चा
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति की बैठक में एक जनवरी को 18 वर्ष पूरा कर चुके नए मतदाताओं को लीड ऑफ इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मिलेनियम वोटर के रूप में सम्मानित कर पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में 18 मार्च को समरसता दिवस और राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम संचालित करने का प्रस्ताव से पारित हुआ।
द्वितीय सत्र में पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि चार हजार करोड़ की धनराशि से कृषि को क्लस्टरवाइज बढ़ाया जाएगा। पार्टी स्थापना दिवस, डा. श्यामा प्रसाद बलिदान दिवस, हरेला कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय जयंती, राज्य स्थापना दिवस, डा. भीमराव अंबेडकर जयंती को बूथ स्तर पर मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, संजय, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, विधायक शक्ति लाल शाह, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, खेम सिंह चौहान, जीतराम भट्ट, विक्रम सिंह कठैत आदि उपस्थित रहे।