फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   संस्कारवान बनकर समाज के लिए समर्पित होने के दिए मंत्र

संस्कारवान बनकर समाज के लिए समर्पित होने के दिए मंत्र

Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
संस्कारवान बनकर समाज के लिए समर्पित होने के दिए मंत्र
नई टिहरी। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के उद्घाटन सत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन का महत्व, शक्तियां समझाई। कार्यकर्ताओं को संस्कारवान बनकर समाज के लिए समर्पित होने का मंत्र दिया। कहा पार्टी अपने बीच से नया नेता तैयार करता है। परिवारवाद को कभी भी संगठन में जगह नहीं मिलती है। बैठक में विभिन्न जिलों की ओर से किए गए कार्यक्रमों की फ्लैक्स प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में युवा मोर्चा की ओर से किए गए कार्यक्रमों को दर्शाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक धन सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि युवा मोर्चा बीजेपी का फ्रंटल संगठन है। मोदी कैबिनेट से लेकर उत्तराखंड और देश की विभिन्न विधानसभा में युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद से निकले कार्यकर्ता विधायक, सांसद और मंत्री बने हैं। कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी, वीर सावरकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहार बाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ने जनसंघ से लेकर भाजपा की नींव रखी और इसको सींचा। कहा कि 18 मार्च को देहरादून में सरकार की एक साल पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि संघर्ष से ही जीवन में सफलता मिलती है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचा रहा है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, जिले की प्रभारी कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, भाजयुमो अध्यक्ष परमवीर पंवार, मोर्चे के प्रदेश प्रभारी गौरव पांडेय, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा, प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, प्रमोद बिष्ट, सूजय घिल्डियाल, सुनील थपलियाल, मनवीर सिंह नेगी, दिनेश डोभाल, विनोद रतूड़ी, बेबी असवाल, रागनी भट्ट, रोशन रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे लोग बोल रहे विपक्ष की भाषा
नई टिहरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि विपक्ष की भाषा हमारे ही कुछ लोग बोल रहे हैं, जो कहते हैं कि प्रदेश में कुछ नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री सुस्त गति से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चारों धामों को जोड़ने के लिए ऑल वेदर परियोजना पर काम चल रहा है, रेलवे का काम शुरू हो चुुका है। गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं को डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई का खर्चा सरकार खुद वहन कर रही है। अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती कर रहे हैं। सीएम खुद 20 घंटे काम कर प्रत्येक योजना की मॉनटरिंग कर रहे हैं। एक साल में भ्रष्टाचार का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed