{"_id":"5a98312a4f1c1b0d658b5274","slug":"151992372412-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरते सावधानी आवासीय बस्तियों के आसपास गुलदार दे रहा दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरते सावधानी आवासीय बस्तियों के आसपास गुलदार दे रहा दस्तक
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी क्षेत्र में गुलदार की दहशत दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। शाम ढलते ही गुलदार आवासीय बस्तियों के आसपास दस्तक दे रहा है। कमेसारी टीन शेड, एच ब्लॉक और बुडोगी मार्ग पर अक्सर एक सप्ताह से लोगों को गुलदार दिखाई दे रहा है। बीती रात 11 बजे गुलदार जी ब्लॉक की आवासीय बस्ती के बीच जा घुसा।
डीएफओ ने भी नई टिहरी में रात के समय गुलदार दिखाई देने की पुष्टि करते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। केमसारी टीन शेड बस्ती में 15 फरवरी शाम को गुलदार ने एक सात वर्षीय बालिका पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया था। तब से गुलदार हर दिन नगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शाम ढलते ही लोगों को दिखाई दे रहा है। डीएफओ डा. कोको रोसे ने बताया कि लोगों की शिकायत पर रात्रि के समय गश्त करते हुए वन कर्मियों को भी कई बार गुलदार एच ब्लॉक और नई टिहरी-बुडोगी मार्ग पर दिखाई दिया है। गुलदार को कैद करने के लिए केमसारी में पिंजरा लगा हुआ है, लेकिन गुलदार पिंजरे के आसपास नहीं फटक रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि छोटे बच्चों को शाम के वक्त अकेले में बाहर न आने दे।