{"_id":"5a81c7cc4f1c1b387b8b6109","slug":"151845493716-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडियार हाउस में हुई बती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडियार हाउस में हुई बती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। बारिश व खराब मौसम ने फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म की शूटिंग में खलल डाला। मौसम खराब होने की वजह से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर शॉट नहीं दे पाई। श्रद्धा होटल से शूटिंग स्थल तो पहुंची, लेकिन बारिश की वजह से वह बालकोनी में ही बैठी रहीं। हालांकि पड़ियार हाउस में फिल्म के अभिनेेता शाहिद कपूर पर आधारित सीन शूट किए गए। बौराड़ी में मंगलवार को श्रद्धा कपूर के सीन फिल्माए जाएंगे।
सोमवार को कड़ाके की ठंड और मौसम खराब होने के कारण शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर होटल टीसीआर से काफी देर में शूटिंग स्थल पहुंचे। शाहिद ने पड़ियार हाउस में कुछ सीन के शॉट दिए। बारिश के बावजूद प्रशंसकों का भारी जमावड़ा पड़ियार हाउस और विधि विहार में लगा रहा। शाहिद ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया, लेकिन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने दूरी बनाई रखी। उन्होंने पडियार हाउस की बैग साइड स्थित बालकोनी में कुछ वक्त बिताया, लेकिन प्रशंसकों से दूरी बनाए रखने से लोग वहां से मायूस लौट गए। हालांकि कलाकार रति शंकर ने जरूर वहां पर लोगों से बातचीत की।