{"_id":"6a957c46841d0bdfb108844b","slug":"angered-by-irregularities-in-the-exam-results-students-surrounded-the-controller-of-examinations-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120991-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: परीक्षा परिणामों की गड़बड़ी से गुस्साए छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: परीक्षा परिणामों की गड़बड़ी से गुस्साए छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को घेरा
Mon, 31 Aug 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन, रिजल्ट में त्रुटियां सुधारने की मांग
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों के विरोध में सोमवार को ओम छात्र संगठन ने विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि के मुख्य गेट पर सांकेतिक तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी। बाद में परीक्षा नियंत्रक प्रो. स्वाति नेगी का घेराव कर उन्हें समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा और धरना पर बैठ गए।
छात्रों ने कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी नहीं होने, रिजल्ट में त्रुटियां, परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाने, मूल्यांकन व अंक निर्धारण में गड़बड़ी और अंकतालिकाओं में विसंगतियों से विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई मामलों में ऑनलाइन रिजल्ट में पहले उत्तीर्ण और बाद में अनुत्तीर्ण दर्शाए जाने की शिकायत भी छात्रों ने की।
छात्रों ने विवि के समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियां होने, कई विषयों में सैकडो़ं छात्रों के अनुत्तीर्ण होने और रिजल्ट में त्रुटियों के कारण अन्य संस्थानों में समय पर प्रवेश नहीं मिल पाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. नेगी के छात्रों को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान का भरोसा दिया तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
छात्रों ने चेतावनी दी यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उत्तरकाशी महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, विवि प्रतिनिधि आयुष बिष्ट, संजीता राणा, संध्या नेगी, रितेष, मुकेश चौहान, राजा चौहान, मनीष राणा, ऋषभ शाह, संजय कोहली आदि मौजूद रहे।