{"_id":"5a79e1864f1c1b86268b8a2a","slug":"151793724311-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलापूर्ति सुचारू होने तक जेई का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलापूर्ति सुचारू होने तक जेई का वेतन रोकने के निर्देश
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। नरेंद्रनगर विधानसभा के पॉलीटेक्निक कालेज गजा में आयोजित तहसील दिवस मेें दर्ज शिकायतों का तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। डीएम सोनिका ने गजा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की बदहाली को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था सुचारु होने तक जल संस्थान के जेई का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। तहसील दिवस में दर्ज 56 शिकायतों में से 40 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने 83 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण करते हुए लोनिवि गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
गजा में आयोजित तहसील दिवस में उपस्थित लोगों को पावर प्वाइंट के माध्यम से समाज कल्याण और चिकित्सा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नगर पंचायत क्षेत्र गजा के वार्ड संख्या तीन, चार, फलसारी और जयकोट में पानी की आपूर्ति सुचारु बनाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घंटाकर्ण पेयजल पंपिंग योजना का वितरण टैंक तो बनाया गया है, लेकिन अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं की गई है। इस पर डीएम ने कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। फलसारी के प्रधान साब सिंह की ओर से प्राथमिक स्कूल में 36 छात्रों पर एक ही शिक्षक होने की शिकायत पर उन्होंने बीईओ को मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने पावर ग्रिड से उत्पन्न समस्याओं का निस्तारण के लिए एसडीएम को निस्तारण करने के निर्देश दिए। आडाडा-समणगांव सड़क की मरम्मत करने और ऊर्जा निगम को बिल जमा कराने के लिए क्षेत्र में कैंप लगाने को कहा गया। ईओ को गजा में कूड़ा निस्तारण और पानी की निकासी करने को कहा। इस मौके पर एसएसपी विमला गुंज्याल, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, बीडीओ विम्मी जोशी, डा. पीएस रावत, बीडीओ मान सिंह राणा, ईई सतीश नौटियाल, राकेश कुमार, आलोक कुमार, डीपीओ विक्रम सिंह, हरेंद्र सिंह खत्री, विक्रम आदि मौजूद थे।