{"_id":"5a773bc64f1c1baa1b8b589f","slug":"151776373519-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा की लाईट से जगमगाया गंगी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा की लाईट से जगमगाया गंगी गांव
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक का सीमांत गंगी गांव पहली बार सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगा उठा। गांव में पहली बार बिजली पहुंचने पर लोग खुशी से झूम उठे। अब तक गंगी गांव के लोग छिल्लों और लालटेन के सहारे रात गुजारते थे। 15 घरों में ऊर्जा निगम ने बिजली की फिटिंग कर आपूर्ति शुरू कर दी है। शेष घरों में इस माह के अंत फिटिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। घरों में बिजली के लिए एलईडी के दो प्वाइंट दिए गए हैं। एक प्वाइंट मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों को चार्ज करने के लिए लगाया गया है।
बिना बिजली के तार पहुंचे ही गंगी गांव बिजली से रोशन हो गया। दीनदयाल उपाध्याय कुटीर ज्योति योजना गंगी गांव के लिए मील का पत्थर साबित हुई। वर्ष 2016 में गंगी गांव पहुंचकर तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने गांव में निवासरत 160 परिवारों को दीनदयाल उपाध्याय कुटीर ज्योति योजना के तहत बिजली से रोशन करने की घोषणा की थी, जिसके बाद शासन ने गांव में सौर ऊर्जा लाइट लगाने के लिए 60 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी। ऊर्जा निगम ने 18 किमी पैदल दूरी पर स्थित गंगी गांव तक घोड़े-खच्चरों से सोलर पैनल और बैटरी पहुंचाई।
ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि अब तक गांव के 15 घरों में बिजली की नि:शुल्क फिटिंग कर सौर ऊर्जा से बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। शेष घरों में बिजली फिटिंग का कार्य इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। सौर ऊर्जा से प्रत्येक घर में दो एलईडी बल्ब जल सकते हैं। टीवी भी चल सकता है। एक प्वाइंट मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चार्ज के लिए लगाया गया है। सौर ऊर्जा लाइट गांव में पहुंचने का सबसे अधिक लाभ स्कूली छात्र-छात्राओं को मिलेगा। गंगी के प्रधान नैन सिंह ने गांव में लाइट पहुंचने पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश सरकार, डीएम और ऊर्जा निगम का आभार व्यक्त किया।