{"_id":"5a73491a4f1c1b88268b7e0a","slug":"1517505001410-11-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 व 11 को ब्लाकस्तर पर होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 व 11 को ब्लाकस्तर पर होगी प्रतियोगिता
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि 10 व 11 फरवरी को जिले के ब्लाकस्तर पर होने वाले अंडर-19 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया कि चंबा ब्लाक के बौराड़ी स्टेडियम, नरेंद्रनगर के जीआईसी मैदान, जौनपुर के जीआईसी थत्यूड़, थौलधार के जीआईसी कमांद, प्रतापनगर के जीआईसी प्रतापनगर, कीर्तिनगर के जीआईसी किलकिलेश्वर, जाखणीधार के मिनी स्टेडियम लामणीधार, देवप्रयाग के कनपोला खाला डांडा, भिलंगना के मिनि स्टेडियम मौलनो (पौखाल) में प्रतियोगिता होगी। विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी 14, 15 फरवरी राज्यस्तर पर दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होंगे।