{"_id":"5a73482e4f1c1b89268b7c09","slug":"15175047648-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसती देवी नहीं रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंसती देवी नहीं रही
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। शराबबंदी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली धारअकरिया पट्टी के ग्राम गौंसारी निवासी बसंती देवी (79) नहीं रही। वे अपने पीछे पांच बेटी और दो बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गई है। 80 और 90 के दशक में बसंती देवी ने गजा में शराब की दुकान खोलने को लेकर कई दिनों तक आंदोलन चलाया। महिला मंगल दल गौंसारी का गठन कर महिलाओं को शराबबंदी आंदोलन की मुहिम में जोड़ा। वर्षों तक महिला मंगल दल अध्यक्ष रहते हुए कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई। बसंती देवी के आकस्मिक निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह चौहान, दिनेश प्रसाद उनियाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है।