{"_id":"5a7347434f1c1b1d368b7f5b","slug":"15175045308-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षर भारत कार्यक्रम बंद होने पर शिक्षा प्रेरकों ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षर भारत कार्यक्रम बंद होने पर शिक्षा प्रेरकों ने फूंका सीएम का पुतला
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली/ लंबगांव। (टिहरी)। साक्षर भारत कार्यक्रम को बंद करने पर शिक्षा प्रेरकों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। विरोध स्वरूप उन्होंने घनसाली में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। 19 माह का रुका हुआ मानदेय जल्द भुगतान करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को शिक्षा प्रेरक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व में घनसाली बैरियर चौक पर एकत्र हुए। साक्षर भारत कार्यक्रम बंद करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला फूंकने वालों में योजना देवी, अमित रस्तोगी, आनंद प्रकाश, पूनम भंडारी, राखी शाह, हरीश पोखरियाल, सुरेश कुमार, विजयपाल व मंजू देवी शामिल थे। वहीं प्रतापनगर ब्लॉक के शिक्षा प्रेरकों की लंबगांव में आयोजित बैठक में साक्षर भारत कार्यक्रम बंद करने पर कड़ा रोष जताया गया। बैठक में मोहन लाल शाह, जगदीश सोनी, प्यारे लाल, अनीता देवी, मनोज सिंह, आनंद सिंह, मोहन लाल, सुचिता देवी, रविंद्र सिंह, विनीता देवी, सरोजनी देवी, सुशीला देवी, विमला देवी, सौणी देवी आदि मौजूद थे।