फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पेयजल किल्लत से जूझ रहे भेटी गांव के लोगों ने तहसील में दिया धरना

पेयजल किल्लत से जूझ रहे भेटी गांव के लोगों ने तहसील में दिया धरना

Thu, 01 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से जूझ रहे भेटी गांव के लोगों ने तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे नगुन पट्टी के भेटी गांव के लोगों ने तहसील मुख्यालय में धरना दिया। भेटी गांव के लिए नई पेयजल योजना निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। साथ ही जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

भेटी गांव के लोग बृहस्पतिवार को नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और समस्या के निराकरण को धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भेटी गांव में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। गांव में वर्षों पूर्व एकल पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती थी, जो कि लगभग आठ वर्ष पूर्व बिकोल गांव में ही बंद हो गई। तब से अब तक भेटी के निवासियों को पानी नसीब नहीं हो पाया है। गांव में दो हैंडपंप तो लगाए गए हैं, लेकिन उनमें भी एक हैंडपंप पर लाल रंग का दूषित पानी आता है। केवल एक हैंडपंप पर ही गांव के 60 परिवारों के पांच सौ जनसंख्या और मवेशी निर्भर है। कहा कि पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था जुटाना बड़ा मुश्किल हो रहा है। समस्या को देखते हुए गांव के लिए नई पेयजल योजना निर्माण करने की मांग की है। धरना देने वालों में करण सिंह राणा, महावीर उनियाल, गरीब दास, महावीर पडियार, सुमन सिंह, ध्यान सिंह, अतर सिंह, सीता देवी, पूजा देवी, सावित्री देवी, मुलमा देवी आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed