{"_id":"5a709fae4f1c1b80268b75a7","slug":"151733055519-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के पांच पार्को में शुरू हुई ओपन जिम की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के पांच पार्को में शुरू हुई ओपन जिम की सुविधा
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। शहरवासियों की सेहत को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से पालिका की ओर से नगर क्षेत्र में बनाए गए पांच ओपन जिम पार्क शुरू हो गए हैं। करीब 16 लाख 50 हजार की लागत से पार्कों में आधुनिक जिम उपकरण स्थापित किए हैं, जिनको बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिक प्रयोग कर सकते हैं।
मंगलवार को सुमन पार्क में ओपन जिम का जिलाधिकारी सोनिका और पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव को दूर करने के लिए सैर-सपाटा और जिम करना जरूरी है। कहा कि शहरवासियों को इन उपकरणों का प्रयोग कर फिटनेश पर ध्यान देना चाहिए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सुमन पार्क, सी ब्लॉक टाइप-तीन, एलआईसी कालोनी, ढुंगीधार और दीनदयाल पार्क में 16 लाख 50 हजार की लागत से जिम उपकरण लगाए हैं। निजी संस्थाओं, व्यापार मंडल के सहयोग से इनकी देखभाल करेंगे। ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि पूरे शहर में पार्कों और दीवारों का सफाई अभियान व रंग रोगन किया जा रहा है। योगेश गुप्ता ने बताया कि पार्कों में चेस्ट प्रेस, लेग प्रेस, स्टैपर, स्पाइल स्लाइड, सिटअप बैंच, एअर स्विंग जिम उपकरण लगाए हैं। इस मौके पर सभासद प्रवीन रावत, अनुज उनियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश डिंयूडी, विनोद रतूड़ी, विक्रम कठैत, हरिकृष्ण लांबा, मायाराम थपलियाल, राम प्रकाश सेमवाल, सुभाष चंदोक, भूपेंद्र चौहान, शिव सिंह सजवाण आदि मौजूद थे।