{"_id":"5a709fa64f1c1b81268b74ed","slug":"151733054610-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और विधायक निधि का बजट जारी न होने पर सदस्यों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद और विधायक निधि का बजट जारी न होने पर सदस्यों ने किया हंगामा
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। क्षेत्र पंचायत चंबा की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद और विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट समय पर जारी न करने पर हंगामा किया। बैठक में आल वेदर परियोजना के मुआवजे में एकरूपता लाने, चंबा पेयजल योजना का पुनर्गठन करने और खाद्य विभाग के गोदाम में इलेक्ट्रानिक तराजू लगाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।
ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने इस बार भी बीडीसी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि सांसद और विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत है, लेकिन डीआरडी कार्यालय से अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य रेखा पुंडीर ने आल वेदर रोड के मुआवजा वितरण में भिन्नता होने का मामला उठाया। ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि विकासखंड मुख्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत का प्रस्ताव शासन-प्रशासन को भेजा गया था।
प्रधान संगठन के अध्यक्ष विक्रम तोपवाल ने कहा कि जनपद के सक्षम अधिकारियों के न पहुंचने से बैठक में उठाई गई समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हो पाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज नकोटी ने कहा कि ऊर्जा निगम कई गांवों में बिना रीडिंग के बिल भेज रहा है। देव सिंह पुंडीर ने प्राथमिक विद्यालय कंथर गांव में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती करने की मांग की। प्रमुख आनंदी नेगी ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। बैठक में गीता नेगी, सरोजनी देवी, अनिता कोठारी, लीला देवी, सत्यानंद थपलियाल, नरेंद्र पंवार, अनंत नारायण बहुगुणा, जीएस नेगी आदि मौजूद थे।