{"_id":"5a6dfac54f1c1b77268b6bcb","slug":"151715726212500-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से बरामद की डेढ़ किलो पॉलीथीन, 2500 रूपया वसूला अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों से बरामद की डेढ़ किलो पॉलीथीन, 2500 रूपया वसूला अर्थदंड
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पालिका तैयारियों में जुट गई है, लेकिन पॉलिथीन का उपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पालिका के नव नियुक्त ईओ राजेंद्र सिंह सजवाण ने टीम के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नई टिहरी मुख्य बाजार में अलग-अलग दुकानों से डेढ़ किलो पॉलिथीन बरामद कर 2500 रुपये अर्थदंड वसूल किया।
ईओ सजवाण ने पालिका क्षेत्र के जे, के, एल, एच ब्लॉक का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जे. ब्लॉक की मुख्य सड़क पर पसरी गंदगी को गंभीरता से लेते हुए सफाई निरीक्षक को दो दिन में साफ करने और मोहल्लावासियों को कूड़ा वाहन में कूड़ा डालने की अपील की। निरीक्षण में मनोज राणा, शिव सिंह सजवाण, गंभीर सिंह आदि शामिल रहे।