{"_id":"5a64c6d74f1c1bb1208b487b","slug":"15165541358-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरदी,सिलारी और गोलाणी में एक माह से नहीं टपका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरदी,सिलारी और गोलाणी में एक माह से नहीं टपका पानी
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में रौणद रमोली के ग्राम कोरदी, सिलारी और गोलाणी में एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों को एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।
क्षेत्र के युद्धवीर सिंह कलूड़ा, सोहन सिंह और विजय सिंह ने बताया कि तीनों गांव की पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति ठप पड़ी है। जल संस्थान को कई बार कहने पर भी लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बाद भी ग्रामीणों को एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। गोलाणी गांव से प्राकृतिक स्रोत दूर होने से महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शीघ्र ही लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जल संस्थान के अवर अभियंता राजकिशोर पोखरियाल का कहना है कि पेयजल लाइन के कुछ पाइप खराब हो गए थे, उन्हें बदला जा रहा है। तीनों गांव में एक-दो दिन में जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।