{"_id":"5a64c6d54f1c1b6d268b5a35","slug":"15165541341040-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में आग लगने से 40 पशु जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में आग लगने से 40 पशु जले
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर के ग्राम पाली के मोर नामे तोक में बीती रात एक गोशाला में आग लगने से 32 बकरियाें सहित 40 पशु जिंदा जल गए।
देर रात को मोर नामे तोक में गुज्जर सिंह की गोशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने से गोशाला के अंदर बंधी 32 बकरियां, दो गाय, दो बैल और चार बछड़े जल गए। बताया जा रहा है कि गुज्जर सिंह ने पशुओं को ठंड से बाचने के लिए गोशाला में आग जलाई। आग बुझाने के बाद वह रोज की तरह रात को घर लौट गया था, लेकिन आग की चिगंारी सुलगती रही और गोशाला में आग भड़क गई। प्रधान भरत सिंह रावत ने बताया कि गुज्जर की गोशाला से सटी हुई दो अन्य गोशालाएं भी आग की चपेट में आई है, लेकिन उनमें पशु नहीं बंधे हुए थे। तहसीलदार जेएस राणा ने बताया कि गोशाला में आग लगने से हुए नुकसान की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।